82 बैलों को फ़िर कसाईयों के चंगुल से मुक्त कराया
 (विहिप कार्यकर्ताओं की सतर्कता ने बैलों को नांगलोई पुलिस के हवाले किया)
नई दिल्ली फ़रवरी 1, 2012। गत 21 जनवरी को 28 बैलों को कसाईयों के चंगुल से छुडाकर बेगमपुर थाने के हवाले करने के बावजूद अपराधियों की अभी तक कोई गिरफ़्तारी तो नहीं हुई किन्तु विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सजगता ने कल रात फ़िर 82 बैलों को कसाईयों के चंगुल से मुक्त करवाया गया। बजरंग दल के गौ रक्षा प्रमुख श्री सुबोध रावत द्वारा नांगलोई थाने में दर्ज शिकायत पर थानाधिकारी ने अपराधियों के खिलाफ़ कडी कार्यबाही का अश्वासन दिया है। फ़िलहाल बैलों को सुरक्षा की द्रष्टी से सूरज मल स्टेडियम में रखा गया है। बजरंग दल ने दिल्ली में बढती गौ तस्करी व गौ कसी की घटनाओं पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस व प्रशासन से इस सम्बन्ध में चौकस रहने और अपराधियों को अबिलम्ब गिरफ़्तार करने की मांग की है।

 घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए विश्व हिन्दू परिषद दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि कल रात उत्तरी दिल्ली के नांगलोई थानान्तर्गत न्यू रोहतक रोड पर हरियाणा की ओर से आते हुए बडी संख्या मे बैलों को देखा गया। इनमें से कुछ बैल घायल अवस्था में थे। जो लोग इनको काटने हेतु ईदगाह की ओर ले जा रहे थे उनके हाथों में कील गढे डंडे थे जिनसे वे दरिंदे इन बैलों को हांक रहे थे। इस सबको देख कुछ लोगों ने उनसे पूछताछ की। जब तक विहिप कार्यकर्ता व पुलिस धटना स्थल पर पहुंची दरिंदे भाग खडे हुए। विहिप, बजरंग दल व हिन्दू मंच के कार्यकर्ताओं की सतर्कता के चलते बैलों को सुरक्षित नांगलोई थाने लाया गया तथा बाद में इन्हे रात भर के लिए पास ही स्थित सूरज मल स्टेडियम में रख कर चारे पानी का बन्दोबस्त किया गया। पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध कडी कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

ज्ञात रहे कि गत 21 जनवरी को भी उत्तरी दिल्ली के बेगम पुर थानान्तर्गत रामा विहार में विहिप कार्यकर्ताओं ने 28 बैलों को कसाईओं के चंगुल से मुक्त कराया था। उस घटना में बैलों के अलावा एक महिला व उसके तीन बच्चों को भी पुलिस के हवाले किया गया जो उन कसाईयों के साथ थे किन्तु पुलिस ने उन्हें गिरफ़्तार करने की बजाय ऐसे ही दाए-बांए कर दिया। जिसको लेकर विहिप कार्यकार्ताओं ने थाने के बाहर कई घण्टों तक प्रदर्शन किया था तब एफ़ आई आर दर्ज हुई।

इस पूरे आपरेशन में विहिप पश्चिमी दिल्ली के श्री मनोज बाजपेई, श्री सुमेर सिंह, श्री प्रमोद, सुनील मितल, आदि कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। टीम लीडर श्री सुबोध रावत को विश्व हिन्दू परिषद दिल्ली ने आज अपनी बैठक में सम्मानित भी किया।
भवदीय

विनोद बंसल
(मीडिया प्रमुख)
विश्व हिन्दू परिषद दिल्ली संपर्क:-9810949109

Comments

Popular posts from this blog